नकली राम भक्त हैं भारतीय जनता पार्टी…

झांसी उत्तर प्रदेश में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं और राजनीतिक पार्टियां बुंदेलखंड में अपना वर्चस्व  रखना चाहती हैं इसी क्रम में आज शिवसेना ने एक प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय होटल में पत्रकार  वार्ता करते हुए राज्य प्रमुख अनिल सिंह  ने कहा की शिवसेना उत्तर प्रदेश में 200 से अधिक सीटों में चुनाव लड़ेगी, 

जनता पार्टी परनिशाना साधते हुए राज्य प्रमुख ने कहा भारतीय जनता पार्टी नकली राम भक्तों की पार्टी है असली राम भक्त शिव सैनिक हैं अयोध्या के बाद काशी मथुरा को भी मुक्त कराया जाएगा भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री राम के नहीं वह नकली राम के भक्त हैं उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहां की सरकार की कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है उत्तर प्रदेश की जनता चाचा ताऊ पिता पुत्र भाई भतीजे के आपसी विवाद में पिस रही है ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है वार्ता में में उपस्थित रहे पंडित संजीव तिवारी प्रदेश महासचिव संजीव तिवारी बीरेंद्र बीर सिंह ऋतुराज तोमर अशोक मित्तल शंकर लाल कुशवाहा मयंक पटेरिया सहित भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Leave a comment