गलत कोच लगने पर रोकी गई चम्बल एक्सप्रेस, ट्रेन के आगे लेट गए यात्री,

130572613.jpg

कोच के बदलने से भ्रमित हुए यात्री,हुए परेशान 

झांसी/दतिया,16 दिसम्बर :-  हावड़ा जा रही चम्बल एक्सप्रेस को यात्रियों ने दतिया के पास रोका। एस 3 की जगह जनरल कोच लगने से बिफरे यात्रियों ने किया हंगामा। गौरतलब है कि एक तरफ रेलवे रेल किराया बढ़ाने का मन बनाए बैठी है, और दूसरी ओर सुविधाओं के नाम यात्रियों को परेशान किया जाता है। इन्हीं सारी बातों को लेकर दतिया स्टेशन पर आज 9 बजकर 22 मिनिट पर चम्बल एक्सप्रेस रोक दी गई। यात्रियों ने रेल रोकने के साथ इंजन के सामने लेटने का प्रयास भी किया।

एस 7 में शिफ्ट कराए गए यात्री

रेलवे पीआरओ मनोज ने संवाद को बताया कि यात्रियों को एस 3 की जगह एस 7 में शिफ्ट कराया जा रहा है। जो कि इलाहाबाद छिबकी तक एस 7 में जाएंगे। इस दौरान यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था करा दी जाएगी। जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। चम्बल एक्सप्रेस झांसी आ चुकी है, जहां यात्रियों को शिफ्ट कराए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें नया कोच लगाया गया है।

Leave a comment