​डाॅ. पायल को मिला सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान …

झांसी/खबर आपकी । नगर की कवयित्री डाॅ. शारदा सिंह पायल को इलाहाबाद में मशहूर साहित्यिक संस्था ‘गुफ्तगू’ द्वारा ‘सुभद्रा कुमारी चैहान सम्मान’ से नवाजा गया। पिछले दिनों आयोजित हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मान के लिए चयनित की गईं 11 महिलाओं को यह सम्मान इलाहाबाद स्थित हिन्दुस्तानी एकेडेमी के सभागार में प्रदान किया गया।

डाॅ. पायल के अलावा यह सम्मान कंचन शर्मा(शिमला), प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’(जालौन), नुसरत नाहिद (लखनऊ), मीनाक्षी चैधरी (भटिंडा, पंजाब), स्वराक्षी स्वरा (खगड़िया, बिहार), प्रीति समकित सुराना (बालाघाट, मध्य प्रदेश), कुमारी स्मृति (पटना), नीलोफर फिरदौस (भदोही), देवयानी (इलाहाबाद) और संजू शब्दिता (इलाहाबाद) को दिया गया। 

डाॅ. पायल वर्तमान समय में आर्य कन्या डिग्री कालेज में अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं। एक दशक से अधिक समय में हिन्दी और उर्दू में लेखन कार्य रही हैं। वह वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक ऐसोसिएशन की अध्यक्ष और बुदेलखंड विकास दल की प्रदेश अध्यक्ष हैं। शीध्र ही उनकी दो पुस्तकें ‘पायल की सरगम’ और ‘अधूरी जिन्दगी’ प्रकाशित होने वाली है। उनको यह सम्मान मिलने पर नगर के साहित्यकारों ने खुशी का इजहार किया है।                                

Leave a comment