​राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन में सम्पन्न हुई …


(महोबा ब्यूरो : सन्दीप गुप्ता)

महोबा,खबर आपकी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन में आयोजित की गई है। जिसमें कई विभागों के कर्मचारी नेताओं ने हिस्सा लिया है। कार्यकारिणी के गठन के लिए राय शुमार होने के बाद लंबे समय से संगठन के महत्पूर्ण पदो पर बैठे पदाधिकारी कर्मचारियों का विस्वास जीतने में सफल हो गये है। बैठक में कर्मचारियों ने संगठन के पदाधिकारियों के कार्यो की सराहना करते हुए दो वर्षो के लिए पदाधिकारियों के अनुमोदन पर मोहर लगा दी है। अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराने की रणनीति बनाई है।

विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई है। जिसमें कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के द्वारा वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यो की सराहना करते हुए अनुमोदन की मोहर लगाई गई है। जिस कारण सुनील शर्मा को जिलाध्यक्ष व सुलेमाल खान को 7 वीं बार मंत्री बनने का मौका मिल गया है। इसके साथ ही अजय तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेश द्विवेदी को सम्प्रेक्षक चुना गया है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि आने वाले दिनों में शपथ ग्रहण का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं व अधिकारियों को बुलाया जायेगा। अनुमादन के बाद जिलाध्यक्ष व मंत्री ने साथियों का आभार जताया है। इस मौके पर एम पी भदौरिया, विनोद कुमार, शाकिर चैधरी, संतोष कुमार, रबि बौद्ध, अनिल सचान, बीरेन्द्र सेन, महेश प्रसाद, बाबू लाल,आरती सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपसिथत रहे है।

Leave a comment